Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक मृतक हाजी अलीम व राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता और एक ब्लॉक प्रमुख के भतीजे हाजी सुफियान की पीट-पीटकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा की है, जहां आम के बाग की पैमाइश के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। हमले में मृतक के बड़े भाई अकरम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाग खरीदने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था
जानकारी के मुताबिक, आम का बाग खरीदने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में हाजी सुफियान अपने परिजनों के साथ बाग की पैमाइश कराने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे हाजी सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद हालात और बिगड़ गए
घटना के बाद हालात और बिगड़ गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल भी अपने साथ ले गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव और आसपास के इलाकों में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा, “घटना गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात है।” वहीं, ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए