लखनऊ। देश में रिजीम चेंज की मांग को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता बदलनी है तो चुनाव में जनता के बीच जाएं। वर्ष 2027 और 2029 में चुनाव होने हैं, तैयारी करें और जनता से जनादेश लें।
बृजभूषण ने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन अमेरिका, बांग्लादेश, पाकिस्तान या नेपाल की तर्ज पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव के जरिये होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें किसी की दया से नियुक्त नहीं किया गया है।
इससे पहले बागपत में उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की थी। क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में राहुल को लेकर विवादित उपमा देते हुए उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए थे।