उपचार के दौरान पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने डाक्टरों और हॉस्पिटल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर धरने पर बैठ गए। जिसकी सूचना स्टॉफ ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाते हुए शांत किया और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
ब्रेन हेमरेज का इलाज चाह रहा था
सिविल लाईन थाना क्षेत्र के साकेत स्थित नमो हॉस्पिटल में सरुरपुर हर्रा कस्बे निवासी पूर्व प्रधान तैय्यब को इलाज के भर्ती कराया था। वह छह दिन से हॉस्पिल में भर्ती थे और उनका ब्रेन हेमरेज का इलाज चाह रहा था।
ग्रामीणों के साथ हंगामा करना शुरु कर दिया
बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही उन्हें ग्रामीणों के साथ हंगामा करना शुरु कर दिया। परिजनों ने डाक्टरों और हॉस्पिटल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। जिसकी सूचना स्टॉफ ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद लोगों को समझाते हुए शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।