Schools: ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल’ पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में आयोजित होने वाले वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज़ 2025 में भारत के चार स्कूलों को शामिल किया गया है।भारत के चार स्कूलों ने अलग-अलग श्रेणियों में जगह बनाई है। इस पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटेन में किया जाता है और इसका उद्देश्य स्कूलों के सामाजिक योगदान को पहचान देना है। भारत के हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के स्कूल ने शीर्ष 10 की सूची में नाम दर्ज कराया है।
पुरस्कार की श्रेणियां
1-कम्युनिटी कोलैबोरेशन (सामुदायिक सहयोग)
2-एनवायर्नमेंटल एक्शन (पर्यावरणीय पहल)
3-इनोवेशन (नवाचार)
4-ओवरकमिंग एडवर्सिटी (विपरीत परिस्थितियों से जीत)
5-सपोर्टिंग हेल्दी लाइव्स (स्वस्थ जीवन को बढ़ावा)
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें इस पुरस्कार की शुरुआत यूके स्थित T4 Education ने कोविड-19 महामारी के बाद की थी ताकि उन स्कूलों को पहचान मिल सके जो अपनी कक्षाओं से आगे बढ़कर जीवन को बदल रहे हैं। यह मंच 100 से अधिक देशों के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को जोड़ता है। भारत के कौन से स्कूल पहुंचे फाइनल लिस्ट में हुए शामिल आइए जाने ।
1. गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-5, फरीदाबाद, हरियाणा
यह राज्य सरकार द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालय है। इसने समाज में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। यह बालिकाओं के जीवन को शिक्षा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण को जोड़कर सकारात्मक रूप से सपोर्टिंग हेल्दी लाइव्स से सर्वांगीण विकास किया है। यह श्रेणी में टॉप 10 में शामिल हुआ है।
2. ZP स्कूल, जालिंदर नगर, पुणे, महाराष्ट्र
यह एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय है जो ‘सब्जेक्ट फ्रेंड’ नामक प्रणाली के जरिए उम्र के हिसाब से विद्यार्थियों को एक-दूसरे से सीखने-सिखाने का मौका देता है। इससे सरकारी स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यह स्कूल 'कम्युनिटी कोलैबोरेशन' श्रेणी का फाइन लिस्ट मे शामिल है।
3. एक्या स्कूल, जेपी नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक
यह एक निजी किंडरगार्टन से लेकर सेकेंडरी स्तर तक का स्कूल है, जो विद्यार्थियों में डिज़ाइन थिंकिंग के ज़रिए नवाचार और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित कर रहा है। इस स्कूल ने श्रेणी के लिए टॉप 10 फाइन लिस्ट में शामिल है।
4. दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
यह निजी विद्यालय अपने शिक्षण मॉडल के ज़रिए पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को शिक्षा का हिस्सा बना रहा है। यह बच्चों को आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। यह स्कूल 'एनवायर्नमेंटल एक्शन' श्रेणी में फाइन लिस्ट मे दर्ज है।
कब होगी विजेताओं की घोषणा
अक्तूबर माह में विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इसके बाद सभी फाइन लिस्ट और विजेता स्कूलों को 15-16 नवंबर को अबू धाबी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड स्कूल्स समिट में आमंत्रित किया जाएगा। यहां वे अपने अनुभव वैश्विक शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के साथ साझा करेंगे।