पश्चिमी फ्रांस स्थित पर्यटक स्थल पर एक ड्राइवर ने पैदल यात्रियों को कुचलने का प्रयास किया। उसने बिना रुके पर्यटकों को निशाने पर लिया। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। वहीं ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी।
साइकिल सवारों को टक्कर मार दी
नुनेज ने जानकारी दी कि बुधवार को मशहूर पर्यटक स्थल आइल डीओलेरॉन द्वीप पर एक ड्राइवर ने पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को टक्कर मारी। इस दौरान 9 में से दो की हालत गंभीर है। इन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। दोनों को एयरलिफ्ट से सकराया गया। उनकी उम्र 22 से 67 साल बताई गई है। ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले की जांच आरंभ हो गई है। स्थानीय मीडिया आउटलेट ले पेरिसियन के अनुसार, पकड़े जाने के समय संदिग्ध अपनी गाड़ी को आग के हवाले करने की कोशिश कर रहा था।
लगभग नौ लोग घायल
डोलस-डीओलेरॉन के मेयर थिबॉल्ट ब्रेचॉफ ने मीडिया को बताया कि कुल मिलाकर करीब नौ लोग घायल को गए हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध की उम्र करीब 30 साल है। पहचान न बताए गए ड्राइवर को दुर्घटना वाली जगह के करीब से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तारी के समय संदिग्ध धर्म विशेष का नारा लगा रहा था
मीडिया की ओर से जानकारी सामने आई है कि गिरफ्तारी के वक्त संदिग्ध धर्म विशेष का नारा लगा रहा था। दुर्घटना के कारण और मकसद की जांच जारी है। पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि कहीं ड्राइवर मानसिक रूप से बीमार तो नहीं। उसने किसी नशीले पदार्थ या शराब तो नहीं पी रखी थी। संदिग्ध का नाम आतंकवाद को लेकर बनी कट्टरपंथ के रोकथाम (एफएसपीआरटी) की रिपोर्ट फाइल में अभी तक सामने नहीं आया है।