जिले में कफ सिरप की खपत को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से 12 से 19 नवंबर के बीच की गई जांच में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जांच में 12 मेडिकल कंपनियों की ओर से कांगजों में करीब 37 लाख बोतल कफ सिरप खपाने की रिकॉर्ड बनाया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 57 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र में बड़ा एजेंडा: सरकार लाएगी 10 नए विधेयक, परमाणु ऊर्जा से लेकर शिक्षा सुधार तक बड़े बदलाव की तैयारी
जौनपुर में सिरप की एक भी बोतल नहीं बिकी
जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने अलग–अलग चैनलों के जरिए सिरप की फर्जी खपत दिखाकर इसे काग़जी लेनदेन में आगे बढ़ाया। खास तौर पर शनि ट्रेडर्स का नाम सामने आया है। इसके जरिए यह पूरा नेटवर्क संचालित होने की आशंका है। ऐसा बताया जा रहा है कि जौनपुर के कई मेडिकल स्टोर्स पर कांगजों में कफ सिरप खपत दिखाई दिया। वहीं वास्तविकता में जौनपुर में सिरप की एक भी बोतल नहीं बिकी है।
केस को दर्ज किया गया है
फर्जी बिलिंग के जरिए जौनपुर के नाम पर यह सिरप प्रतापगढ़, वाराणसी और गाज़ीपुर में भेजा जा रहा है। बड़े पैमाने पर सप्लाई बिहार और झांसी की ओर भी किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली में केस को दर्ज किया गया है। इसके साथ जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे सिंडिकेट की छानबीन हो रही है। जल्द ही और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।