Free Electricity Scheme: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं साथ ही किसान हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि राज्य के कुछ किसानों को सरकार फ्री बिजली देती है. हालांकि ये लाभ किसानों को कुछ शर्तों के आधार पर मिलता है. साथ ही माह में सिर्फ 140 यूनिट बिजली ही फ्री दी जाती है. योजना सरकार ने दो साल पहले ही शुरू कर दी थी. लेकिन हाल ही में योजना की समीक्षा बैठक की गई है. जिसमें योजना से अन्य कुछ किसानों को जोडने की बात कही गई है. आइये जानते है क्या है फ्री बिजली योजना..
विभाग ने की समीक्षा
आपको बता दें इस योजना को शुरू करने के पीछे बिजली चोरी को रोकना था. ताकि ऐसे किसान जो बिल देने में असमर्थ है उन्हें 140 यूनिट फ्री बिजली दी जाए. ताकि वे अन्य बिजली का भुगतान कर सकें. आपको बता दें कि इस योजना का नाम बिल का भुगतान कर योजना है. जिसके तहत लाभार्थियों को फ्री बिजली की सौगात दी जाती है. यही नहीं विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक जिले के लाभार्थियों की सूची भी लखनऊ देने की बात कही गई है. दूसरी ओर विभाग बिजली चोरी कर फसलों की सिंचाई करने वालों को चिह्नित कर उन्हें कनेक्शन देने की मुहिम भी चलाएगा, इससे किसान बिजली चोरी के बजाए मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकेंगे. आपको बता दें कि फ्री बिजली योजना का लाभ एक अप्रैल 2023 के बाद से किसानों को एक किलोवाट कनेक्शन पर फसलों की सिंचाई के लिए 140 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.
ये है आवेदन का तरीका
यदि आप भी किसान हैं साथ ही फ्री बिजली योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो घर के कनेक्शन का बिजली बिल व आधार नंबर लेकर निकटवर्ती बिजली घर पहुंचे. साथ ही संबंधित जेई से मिलकर अपने पंजीकरण के लिए फॅार्म प्राप्त करें. यही नहीं यूपीपीसीएल की साइट पर जाकर ऑनलाइन भी फ्री बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इसके अलावा आपको बता दें कि बिजली चोरी को लेकर भी सरकार सख्त हो गई है. विभागीय अधिकारियों को बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है.