देश में करोड़ों ऐसे लोग हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो दो वक्त का खाना भी मुश्किल से जुटा पाते हैं। ऐसे परिवारों के लिए केंद्र सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत फ्री राशन और कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराती है। इसके लिए राशन कार्ड होना सबसे जरूरी दस्तावेज है। लेकिन हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है कि सरकार ने जबरदस्त वेरिफिकेशन अभियान चलाया है और पात्रता पूरा न करने वालों के नाम बड़ी संख्या में राशन कार्ड सूची से हटाए जा रहे हैं। कई महीनों में लगभग 2.25 करोड़ नाम हटाए जा चुके हैं।
मृतक व्यक्तियों के नाम पर ले रहे थे राशन
जांच में पता चला कि कई जगहों पर मृतक व्यक्तियों के नाम पर भी वर्षों से राशन लिया जा रहा था। कुछ परिवार ऐसे भी थे जो पात्रता पूरी नहीं करते थे, फिर भी मुफ्त राशन ले रहे थे। कई लोग छह महीने से राशन उठाने ही नहीं आए थे। ऐसे मामलों को देखते हुए सरकार ने रिकॉर्ड की दोबारा जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय का कहना है कि योजना का लाभ सिर्फ योग्य और असली जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे, इसलिए अपात्र लोगों को सिस्टम से बाहर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Bangladesh के Taijul Islam ने रचा इतिहास, Shakib Al Hasan का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, बने सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज !
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लिए थे
सरकार को पता चला कि कई राज्यों में फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लिए गए थे, जिन्हें सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी वजह से कई और कार्ड भी PDS लिस्ट से हटाने की तैयारी चल रही है। यह कार्रवाई इसलिए जरूरी है ताकि सरकारी अनाज उन परिवारों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। साथ ही, अब अनिवार्य e-KYC न कराने वाले कार्ड भी सबसे पहले डीएक्टिवेट किए जाएंगे।
nfsa.gov.in वेबसाइट पर चेक करें नाम
अगर आपको लगता है कि कहीं आपका नाम भी लिस्ट से हट गया होगा, तो इसे चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए nfsa.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां Ration Card ऑप्शन चुनें, फिर Ration Card Details on State Portals पर क्लिक करें। अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें, साथ ही अपनी राशन दुकान और कार्ड श्रेणी का चयन करें। अगर आपकी फैमिली लिस्ट में दिख रही है, तो आपका राशन कार्ड एक्टिव है। अगर नहीं दिख रहा, तो आपका नाम हट चुका है और आपको तुरंत e-KYC अपडेट करवानी चाहिए। सरकार का पूरा फोकस अब यह सुनिश्चित करना है कि मुफ्त राशन योजना का लाभ सिर्फ सही और पात्र लोगों तक पहुंचे।