Three Months Advance Ration: अगर आप भी प्रधानमंत्री गरीब अन्नमूलन योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है. क्योंकि सरकार कार्ड धारकों को तीन माह का फ्री राशन एडवांस मे देगी. आपको बता दें कि कोरोनाकाल से शुरू हुई फ्री राशन स्कीम से आज देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोग राशन पा रहे हैं. अब सरकार ने स्कीम में बड़ा अपडेट किया है.. जिसके तहत तीन माह का राशन लाभार्थियों को फ्री में दिया जाएगा.. आइये जानते हैं कब से लाभ मिलना होगा शुरू..
सिर्फ इस राज्य में मिलेगा फ्री राशन
भारत के अलग-अलग राज्यों में सरकारें राज्य के नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती हैं. जिनमें समय-समय पर बदलाव भी किया जाता रहता है. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड पर मिलने वाली फ्री राशन योजना में एक बदलाव कर दिया है. आपको बता दें मध्य प्रदेश के लोगों के लिए सरकार ने बड़ी सहूलियत दे दी है. मध्य प्रदेश सरकार ने अब प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का राशन एडवांस में देने का ऐलान कर दिया है.
अन्य राज्यों में पुरानी व्यवस्था
आपको बता दें कि तीन माह के एडवांस राशन की स्कीम सिर्फ मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लिए संचालित की है. इसलिए अन्य राज्यों में पुरानी स्कीम ही चलती रहेगी. इसलिए जो लोग मध्यप्रदेश के मूल निवासी है. उन्हें ही योजना का लाभ मिल पाएगा..