Broken Nails Reasons: अगर आपके नाखून भी बार-बार टूटते हैं या कमजोर हो गए हैं, तो यह सिर्फ सुंदरता की कमी नहीं बल्कि शरीर के अंदर किसी खास पोषक तत्वों की कमी का बड़ा संकेत हो सकता है। कई लोग इस मामूली सी बात समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसे अनदेखा करना ठीक नहीं है। आइए जानते हैं नाखून कमजोर होने के मुख्य कारण क्या है और उन्हें मजबूत रखने के आसान उपाय क्या है।
पोषक तत्वों की कमी
आपको बता दें कि नाखून केराटिन प्रोटीन से बनते हैं। इन्हें मजबूत रहने के लिए आयरन, प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी12 की जरूरत होती है। इनमें आयरन की कमी सबसे आम है, जिससे नाखून पतले होकर टूटने लगते हैं। बायोटिन यानी विटामिन बी7 की कमी का नाम भी अक्सर लिया जाता है, लेकिन इसकी कमी बहुत कम लोगों में मिलती है।
ये आदतें और बीमारियां भी हो सकती है वजह
नाखून कमजोर होने क पीछे बार शरीर में पोषण की कमी ही नहीं होती है। बार-बार हाथ धोना, पानी में काम करना, कड़े डिटर्जेट, सैनिटाइजर और नेल पॉलिश रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल नाखूनों को रूखा और कमजोर बना देता है। इसके अलावा थायराइड की समस्या या उम्र बढ़ने से भी यह परेशानी होती है। इसमें बाल झड़ना, ठंड ज्यादा लगना और थकान जैसे लक्षण साथ दिखते हैं।
हेल्दी डाइट शामिल करें
खानपान में अंडा, दालें, पालक, मेवे और बीज शामिल करें। आयरन के साथ नींबू या आंवला जैसी विटामिन सी वाली चीजें भी लें, जिससे आयरन शरीर में अच्छी तरह सोख सके। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा नाखूनों और क्यूटिकल पर रोजाना हल्का तेल या हैंड क्रीम लगाएं। बर्तन धोते समय दस्ताने पहनें और नाखून छोटे रखें, ताकि वे अटककर टूटें नहीं।
यह भी पढ़ें: बैठे-बैठे या काम करते-करते आती है ज्यादा नींद? शरीर में हो सकती है इन विटामिन्स की कमी; जानें बचाव के उपाय
डॉक्टर को कब दिखाएं
अगर कई हफ्तों तक सुधार न हो, नाखूनों का रंग बदलने लगे, उनका आकार बिगड़ने लगे या साथ में थकान और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।