Health News: शरीर से विषैले पदार्थ को निकालने के लिए यूरिन जाना काफी जरूरी होता है। दिन भर में बार-बार टॉयलेट जाना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा हो रहा है, तो यह शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक यूरिनेशन को केवल अधिक पानी पीने का नतीजा मानकर टालना खतरनाक साबित हो सकता है। आए जानते हैं बार-बार यूरिन जाना किस-किस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
डायबिटीज
बार-बार पेशाब आना टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है। जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा काम करती है, जिससे यूरिन अधिक बनता है।
किडनी स्टोन
यूरिन का रंग बदल जाना और बार-बार यूरिन जाने की शिकायत होना किडनी खराब होने के लक्षण है। अगर किसी को किडनी स्टोन की बीमारी होगी, तो उसके यूरिन का रंग बदल जाता है और बार-बार यूरिन जाने की शिकायत हो सकती है।
यूटीआई
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने पर मूत्राशय में सूजन और जलन होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने का अहसास होता है, भले ही मूत्राशय खाली क्यों न हो। इसके साथ ही जलन या दर्द की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Digestion Diet: गैस और कब्ज से हैं परेशान? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स', तुरंत मिलेगा आराम
यूरिन इंफेक्शन
यूरिन में इंफेक्शन की वजह से भी बार-बार यूरिन जाने की शिकायत हो सकती है। अगर किसी के यूरिन में इंफेक्शन की शिकायत होगी, तो उसे यूरिन में जलन की समस्या भी हो सकती है।
कमजोर ब्लैडर
कभी-कभी ब्लैडर की मांसपेशियां अनैच्छिक रूप से सिकुड़ने लगती हैं, जिससे अचानक और बार-बार पेशाब आने की इच्छा होती है।