Frequent Urination Problem: पानी पीने के थोड़े समय बाद पेशाब आना एक आम बात है, दिन में 4 से 8 बार पेशाब जाना सामान्य माना जाता है, पर अगर आपको सामान्य से कहीं ज्यादा बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार पेशाब जाना कई गंभीर बीमारियों की ओर संकेत देता है। बार-बार पेशाब आना सिर्फ ज्यादा पानी पीने की वजह से नहीं होता, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बार-बार पेशाब आना किस बीमारी की ओर संकेत देता है।
डायबिटीज
अगर आपको बार-बार पेशाब आ रही है और प्यास भी काफी लग रही है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। जी हां डायबिटीज की शिकायत होने पर बार-बार पेशाब आता है। क्योंकि शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालता है, जिससे पेशाब की मात्रा और बारंबारता बढ़ जाती है.
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) एक आम कारण है बार-बार पेशाब आने का, इस संक्रमण में पेशाब करते समय जलन महसूस होती है। साथ ही इसमें पेशाब से बदबू या दर्द भी होता है और बार-बार पेशाब आने की इच्छा होती है, भले ही मूत्र की मात्रा कम हो।
प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या
बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्र नली को दबा देती है, जिससे मूत्र का संपूर्ण प्रवाह बाधित होता है और बार-बार पेशाब की जरूरत महसूस होती है।
ओवरएक्टिव ब्लैडर
ओवरएक्टिव ब्लैडर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेशाब की इच्छा काफी तेज होती है। जिसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। यह नर्वस सिस्टम की खराबी या उम्र बढ़ने की वजह से हो सकता है।
बार-बार यूरिन आने के लिए ये आदतें भी है जिम्मेदार
1- अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन
2- जरूरत से ज्यादा पानी पीना
3- दवाइयों का साइड इफेक्ट
4- टॉयलेट जाने में देरी करना
5- अधिक तरल पदार्थ का सेवन
6- गर्भावस्था
यह भी पढ़ें: Cinnamon Garlic Tea: रोज पिएं एक कप दालचीनी और लहसुन की चाय, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
जब बार-बार पेशाब आने के साथ-साथ पेशाब में जलन हो या फिर यूरिन में खून या असामान्य रंग दिखे और बहुत ज्यादा प्यास लगने लगे। बिना बात के तेजी से वजन घटने लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बार-बार यूरिन की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी की चेतावनी हो सकती है।