Fried Rice Recipe : कई बार ऐसा होता है जब थकावट हो या मूड न हो, तब रसोई में जाकर घंटों तक खाना बनाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता. लेकिन भूख तो लगती ही है और कुछ टेस्टी भी चाहिए। ऐसे में एक आसान, झटपट और स्वादिष्ट विकल्प है — फ्राइड राइस। यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि बचे हुए चावल को इस्तेमाल करने का एक स्वादिष्ट तरीका भी है. खास बात ये है कि इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियाँ डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं.
फ्राइड राइस बनाने की सामग्री:
पके हुए चावल – 2 कप (ठंडे या बचे हुए चावल सबसे बेहतर)
बारीक कटी हुई गाजर – 1/2 कप
बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च – 1/2 कप
स्वीट कॉर्न या हरी मटर – 1/4 कप (वैकल्पिक)
बारीक कटी हुई हरी प्याज – 2 चम्मच
बारीक कटी लहसुन – 1 चम्मच
सोया सॉस – 1 चम्मच
विनेगर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई) – 1
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक कढ़ाई या नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें. उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
2. अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियाँ डालें और तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि वे थोड़ी क्रंची बनी रहें.
3. अब इसमें ठंडे पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि सब्जियाँ और मसाले चावल में अच्छे से मिल जाएँ.
4. ऊपर से सोया सॉस, विनेगर, नमक और काली मिर्च डालें और तेज़ आंच पर 2 मिनट तक फ्राय करें.
5. अंत में ऊपर से हरी प्याज डालें और गैस बंद कर दें.
सर्विंग टिप:
फ्राइड राइस को आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसे चिली पनीर या मंचूरियन के साथ परोस सकते हैं. तो अगली बार जब मन करे कुछ आसान और स्वादिष्ट खाने का, तो इस टेस्टी फ्राइड राइस रेसिपी को ज़रूर आज़माएँ. ये रेसिपी ना सिर्फ आपके काम को आसान बनाएगी, बल्कि स्वाद में भी किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगेगी.