Friday OTT Release: अगर आप भी इस वीकेंड घर बैठकर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज १२ जून को कई ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर कई शानदार फ़िल्में और सीरिज़ रिलीज़ हो गई हैं। इनमें 'भूत बंगला' से लेकर मच अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर 'राख' तक शामिल है। आइए देखते हैं इस हफ्ते की पूरी लिस्ट, ताकि आप चुन सकें कि आपको पहले क्या देखना है।
राख
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी राख इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फ़िल्म में अली फ़ज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर हैं। 1978 के मशहूर गीता और संजय चोपड़ा किडनैपिंग और मर्डर केस से प्रेरित यह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है। इस फिल्म को ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर शुक्रवार, 12 जून यानी आज से स्ट्रीम कर सकते हैं।
भूत बंगला
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब अक्षय कुमार की भूत बंगला ओटीटी पर आ गई है। इस फ़िल्म में अर्जुन की कहानी है, जिसे गांव में एक पुरानी हवेली विरासत में मिलती है। लोग उसे वहां भूत होने की चेतावनी देते हैं, लेकिन वह अपनी बहन की शादी उसी हवेली में रखने का फैसला करता है। इसके बाद जो होता है, वह आपको डराएगा भी और हंसाएगा भी। इस फ़िल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
करुप्पु
थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में से एक 'करुप्पु' अब ओटीटी पर आ गई है। RJ बालाजी के डायरेक्शन में बनी 'करुप्पु' ने एक्टर की ज़बरदस्त वापसी कराई और यह साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फ़िल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या जबरदस्त एक्शन और इमोशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Thursday Box Office: राम चरण की 'पेद्दी' की धुआंधार कमाई जारी, जानें सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दृदम
यह एक बेहतरीन मलयालम सस्पेंस फिल्म है। इसमें एक्टर शेन निगम ने सब-इंस्पेक्टर विजय का रोल निभाया है। ये ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 12 जून, फ्राइडे से स्ट्रीम हो गई है।
शेल्टर
इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में जेसन स्टैथम ने माइकल मेसन का किरदार निभाया है। हॉलीवुड एक्शन के दीवानों के लिए जेसन स्टैथम की 'शेल्टर' एक परफेक्ट चॉइस है। इस फ़िल्म को आप लायंसगेट प्ले पर शुक्रवार, 12 जून से देख सकते हैं।