UGC NET Dec 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया से लेकर परीक्षा की तारीखों तक की पूरी जानकारी देख सकते हैं। यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तो आइए इस आर्टिकल में आपको लेट फीस से लेकर करेक्शन विंडो, आवेदन शुल्क और परीक्षा के पैटर्न की पूरी जानकारी देते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है। वहीं लेट फीस (500) के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अगर फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती हो जाती है, तो इसके लिए 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर से जारी होना शुरू हो जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी। वहीं उम्मीदवार 7 दिसंबर से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब होगी परीक्षा
यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विषयवार शेड्यूल जल्द जारी होगा।
आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट दिसंबर में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये, सामान्य-EWS / OBC-NCL को 600 रुपये, SC / ST / थर्ड जेंडर को 325 रुपये और दिव्यांग (PwD / PwBD) को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा की कुल अविधि 3 घंटे होगी। इसमें दो पेपर होते हैं, पेपर-I में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 100 नंबर दिए जाएंगे. इसके बाद पेपर-II में 100 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जिनके लिए 200 अंक दिए जाएंगे। इसमें गलत उत्तर देने के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
यह भी पढ़ें: Income Tax Department Recruitment: आयकर विभाग में 119 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर पेन ले जाने की जरूरत नहीं है। एनटीए की तरफ से पेन वहीं उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए समय से पहले पहुंचे। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, ईयरफोन, कैलकुलेटर, घड़ी, बैग या किसी भी प्रकार का कागज, खाने-पीने की वस्तुएं ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।