Upcoming Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इन दिनों ग्राहकों की पसंद काफी बदल रही है। अब बाइक खरीदने वाले लोग सिर्फ लुक्स या इंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि माइलेज, ऑन रोड कीमत, मेंटनेंस का खर्च और एडवांस फीचर्स पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए कंपनियां भी ऐसी बाइक्स पर जोर दे रही हैं, जो कम खर्च में बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस दें। अगर आप भी आने वाले समय में एक नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 2027 तक बाजार में कई ब्रांड्स के नए मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं।
Harley Davidson Sprint 440
हार्ले-डेविडसन Hero Motocorp के साथ मिलकर अपनी नई क्रूजर बाइक Sprint 440 पर काम कर रही है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, थोड़ी नीची सीट और खास हैंडलबार दिया जाएगा, हार्ले की बड़ी और महंगी क्रूजर बाइक्स जैसा प्रीमियम लुक देता है। इसमें X440 वाला ही 440cc का इंजन मिलने की उम्मीद है। इसे 2027 मॉडल के तौर पर मार्केट में उतारा जा सकता है।
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड 650cc और 750cc के बड़े सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी वित्त वर्ष 2027 तक 5 नए मॉडल्स लॉन्च करने का प्लान बना रही है। जिसमें Bullet 650, Himalayan 440, Continental GT 750, Himalayan 750 और Scram 450 शामिल है।
यह भी पढ़ें: Hero Destini 110 Classic Edition: हीरो का नया जबरदस्त स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें इसके एडवांस फीचर्स और कीमत
Bajaj Adventure Bike
बजाज ऑटो कम बजट में ऑफ-रोडिंग और लॉन्ग राइड्स के शौकीनों के लिए नई एडवेंचर बाइक ला रही है। खराब रास्तों और शहर की सड़कों, दोनों पर आसानी से चलाने के लिए इसमें ऊंचा फ्रंट फेंडर, लंबा हैंडलबार और आरामदायक राइडिंग पोजीशन दी जाएगी। इसकी एक्श शोरू कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। यह बाइक 2027 की शुरुआत तक भारतीय सड़कों पर देखने को मिल सकती है।