OTT Plateform : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है, क्योंकि इस बार कहानी का असर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.
रवि किशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे रवि किशन अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. फिल्म को लेकर उनके बयान ने फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि रिलीज के दिन ‘मिर्जापुर’ का ऐसा माहौल बनेगा, जिसे देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. रवि किशन के मुताबिक 4 सितंबर को फिल्म देखने के बाद लोगों का जोश अलग स्तर पर नजर आएगा। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
पुराने किरदार फिर आएंगे नजर
फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की पहचान बन चुके कई कलाकार दोबारा दिखाई देंगे। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार इस कहानी का हिस्सा हैं। रवि किशन भी फिल्म में अपनी मौजूदगी से कहानी को नया रंग देने वाले हैं.
बड़े पर्दे पर होगा नया मुकाबला
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी उसी दुनिया से जुड़ी है, जिसमें सत्ता, बदला और वर्चस्व की लड़ाई हमेशा से अहम रही है. हालांकि फिल्म में कहानी को सिनेमाई अंदाज में आगे बढ़ाया गया है। ट्रेलर के बाद दर्शकों के बीच यह सवाल भी बना हुआ है कि इस बार मिर्जापुर की गद्दी पर किसका दबदबा रहेगा.
अब 4 सितंबर का इंतजार
फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैन्स की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं. रवि किशन के बयान ने इस उत्साह को और हवा दे दी है। अब असली भौकाल 4 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.