Upcoming Cars India: अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे महिंद्रा, एमजी, स्कोडा, ऑडी और वॉल्वो बाजार में एक से बढ़कर एक नई गाड़ियां लॉन्च होने की तैयारी में है। इनमें इलेक्ट्रिक SUV, प्लग-इन हाइब्रिड, पेट्रोल मॉडल और फेसलिफ्ट कारें शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि अगस्त महीने में कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।
MG SUV Hector Hawk
एमजी अपनी नई SUV Hector Hawk को 26 अगस्त को पेश कर सकती है। इसे मौजूदा हेक्टर से ज्यादा प्रीमियम पोजीशन दी जाएगी। यह कार कंपनी के नए आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे खासतौर पर इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिज का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
Mahindra Vision S और BE6
महिंद्रा 15 अगस्त के मौके पर अपनी नई कॉम्पैक्ट Vision S के प्रोडक्शन वर्जन का खुलासा कर सकती है। यह कार 4-मीटर से छोटी होगी और काफी मस्कुलर लुक के साथ आएगी। प्रोडक्शन मॉडल के सामने आने के बाद इसके डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़ी कई अहम जानकारियां साफ होने की उम्मीद है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार BE6 को भी अपडेट किया जा सकता है। इसमें ट्रिपर-स्कीन का सेटअप मिलने की उम्मीद है। इससे कार के केबिन को ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बनाया जा सकता है।
BMW X1 LWB
BMW X1 का लॉन्ग-व्हीलबेस यानी LWB वर्जन में अब इलेक्ट्रिक के अलावा पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है। नई X1 LWB में ज्यादा लंबा व्हीलबेस होने की वजह से पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम और बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया LWB मॉडल भारत में मौजूदा स्टैंडर्ड X1 की जगह ले सकता है।
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर सुजुकी Access 125 को बनाएं अपना, जानें कितनी बनेगी आपकी महीने की EMI
Skoda Kushaq facelift
18 अगस्त को स्कोडा अपनी लोकप्रिय सेडान स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। नई स्लाविया में बाहरी डिजाइन में बदलाव, नया इंटीरियर, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कुछ नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह अगस्त का सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है।
Audi Q3
ऑडी अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV Q3 का नया जनरेशन पेश करने की तैयारी में है, नई Q3 मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा शार्प और आधुनिक डिजाइन के साथ आएगी। इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है और कंपनी इसका स्पोर्टी Sportback वर्जन भी भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
Volvo EX90
वॉल्वो भारत में अपनी सबसे महंगी और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को भारत में पेश कर सकती है। इसे कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV रेंज में सबसे ऊपर रखा जाएगा और यह XC90 से भी ऊपर पोजिशन की जाएगी। EX90 पूरी तरह नई इलेक्ट्रिक SUV है और इसका डिजाइन, टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स इसे प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाते हैं।