Upcoming Cars in November: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और एक बेहतरीन लग्जरी या हाइब्रिड गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने मर्सिडीज, टोयोटा और BYD जैसी दिग्गज कंपनियां भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी नई और एडवांस्ड गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। तो आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।
मर्सिडीज GLC EV
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार GLC EV को 4 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। इस कार में बेहद पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर लंबी दूरी तय करेगी। साथ ही यह कार महज कुछ ही सेकेंड्स में अपनी टॉप स्पीड पकड़ लेती है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये कीमत हो सकती है।
BYD 'डेंजा' के दो प्रीमियम मॉडल्स
इलेक्ट्रिक वाहनों की दिग्गज कंपनी BYD अपने लग्जरी ब्रांड डेंजा के तहत दो नई गाड़ियां लॉन्च कर सकती है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार और एक प्रीमियम MPV शामिल है। ये गाड़ियां एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट
भारत की सबसे पसंदीदा फैमिली कारों में से एक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का नया अपडेटेड अवतार 25 नवंबर को लॉन्च कर सकता है। नए मॉडल में पहले से ज्यादा आकर्षक लुक और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसका दमदार हाइब्रिड इंजन कम पेट्रोल में बेहतरीन माइलेज देगा। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Toyota Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार नए फीचर्स
मिनी कूपर SE और BMW के स्पेशल एडिशंस
शहरों की ट्रैफिक भरी सड़को के लिए बेहद आसान और स्टाइलिश मिनी कूपर SE 27 नवंबर को पेश की जाएगी। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार नए फीचर्स और बढ़िया ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी। इसके अलावा BMW भी अपनी कारों के कुछ स्पेशल एडिशंस के दौरान पेश कर सकती है।