Oscars 2026 OTT: 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए 98वें एकेडमी अवार्ड्स में साल की कुछ सबसे बेहतरीन फ़िल्मों को सेलिब्रेट किया गया। जिसमें पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' से लेकर रयान कूगलर की 'सिनर्स' तक, इस साल ऑस्कर में कई बेहतरीन फिल्मों ने अपना परचम लहराया है। । अगर आप भी इन मास्टरपीस फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए हैं, तो फिक्र न करें। इस रिपोर्ट में जानें कि कौन सी ऑस्कर विनिंग फिल्म भारत में किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
वन बैटल ऑफ्टर अनदर
ऑस्कर 2026 में वन बैटल ऑफ्टर अनदर ने ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन हासिल किए थे, जिसमें से बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग में यानी 6 अवॉर्ड जीते। इस ऑस्कर विनिंग फिल्म को एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके अलावा दर्शक इस फिल्म को प्राइम वीडियो एप्पल टीवी और Fandango at Home पर किराए पर लेकर या खरीदकर भी देख सकते हैं।
सिनर्स
वहीं 'सिनर्स' ने चार ऑस्कर जीतेकर दूसरे नंबर पर रही है। यह फ़िल्म अभी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, और प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर इसे किराए पर लेने या खरीदकर देखा जा सकता है।
हैमनेट
जेसी बकली ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। फिलहाल यह भारत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसके JioHotstar पर आने की उम्मीद है।
द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
अगर आप कोई अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो 'बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट' का अवॉर्ड जीतने वाली यह फिल्म YouTube पर उपलब्ध है।
ऑल द एम्पटी रूम्स
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म 'ऑल द एम्पटी रूम्स' ने 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म'का अवॉर्ड जीता। इस फ़िल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
के पॉप डेमन हंटर्स
'KPop Demon Hunters' ने दो बड़े ऑस्कर जीते. इसने 'बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म' और 'गोल्डन' गाने के लिए 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' का एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया। यह हिट एनिमेटेड फिल्म नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है।