Diwali Offers on Cars: त्योहारों का सीजन आते ही ऑटोमोबाइल बाजार में बहार आ गई है। अगर आप भी इस दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की लोकप्रिय हैचबैक कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स को मिलाकर कुछ मॉडल्स पर तो 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन गाड़ियों पर सबसे धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं।
Tata Tiago EV
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो टाटा टियागो ईवी पर शानदार ऑफर्स मिल रहा है। इसके पुराने स्टॉक पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 7.99 लाख रुपये है। यह कार सिंगल चार्ज में 293 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह सबसे बड़ा डिस्काउंट इसके पुराने स्टॉक पर ही उपलब्ध है।
Citroen C3
कम बजट में स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन चाहने वालों के लिए सिट्रोएन सी3 एक बेहतरीन विकल्प है। इस पर कुल 1.18 लाख रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 4.99 लाख रुपये है। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है।
Maruti Swift
देश की सबसे चहेती फैमिली कार मारुति स्विफ्ट के ब्लिट्ज एडिशन पर इस दिवाली 71,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एसेसरीज शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी (CNG) दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
अन्य प्रीमियम कारों पर भी ऑफर्स
Toyota Glanza (पुराना मॉडल): 70,000 रुपये तक का फायदा
Maruti Suzuki Celerio: 67,500 रुपये तक की छूट।
Maruti Suzuki Wagon R: 67,000 रुपये तक के बेनिफिट्स।
Hyundai Grand i10 Nios: 60,000 रुपये तक की छूट।
Maruti Alto K10: 57,500 रुपये तक का फायदा
Hyundai i20 & Tata Altroz (प्रीमियम हैचबैक): दोनों पर 55,000 रुपये तक के शानदार ऑफर्स।
यह भी पढ़ें: Upcoming Bikes 2027: हार्ले से लेकर रॉयल एनफील्ड तक…2027 में लॉन्च होने जा रही हैं ये नई बाइक्स
इन बातों का रखें ध्यान
बता दें, डीलरशिप, शहर, गाड़ी का रंग और वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स बदल सकते हैं। बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी डीलर से मिलकर सभी शर्तों और फाइनल ऑन-रोड प्राइस की सटीक जानकारी जरूर ले लें।