
दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभता के देव विघ्नहर्ता गणेश का पूजन किया जाता है। इसके अलावा दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली बनाने से लेकर रात को दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। घर का पारंपरिक तरीके से सजाने के अलावा लोग लाइट्स से रोशनी करते हैं। दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस मौके पर लोग न सिर्फ घर की सफाई और रंगाई करते हैं, बल्कि उसे आकर्षक तरीके से सजाते भी हैं। वक्त के साथ सजावट के तरीकों में भी बदलाव आया है। पहले जहां केवल मिट्टी के दीये और पारंपरिक लाइट्स का चलन था, वहीं अब मार्केट में नए-नए मॉर्डन और स्मार्ट लाइटिंग ट्रेंड्स छा गए हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को खास बनाना चाहते हैं, तो इन 5 मॉर्डन लाइटिंग आइडियाज को जरूर आजमाएं।
USB कनेक्टर लाइट्स
लाइटिंग करने के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत आती है कनेक्शन करने में। जगह-जगह स्विचबोर्ड्स या फिर कनेक्टर का यूज नहीं करना पड़ता है। ये लाइट आउटडोर और इनडोर दोनों तरह की डेकोरेशन के लिए बढ़िया रहती हैं। दरअसल कई बार छोटी-छोटी जगहों को कई हिस्सों में डेकोरेट करना होता है। ऐसे में ये लाइट्स पावर बैंक या फिर चार्जर से कनेक्ट करके चलाई जा सकती हैं। ये घर के कमरों में रखी डेस्क, लिविंग रूम की टेबल आदि के लिए सही रहती हैं, क्योंकि पोर्टेबल होती हैं।
लीफ और फ्लावर कर्टेन लाइट्स
आजकल लोग अपने घर को नेचुरल टच देने के लिए फ्लावर और लीफ डिजाइन की लाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये कर्टेन लाइट्स दीवारों या खिड़कियों पर लगाने पर बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आप अलग से फूलों की सजावट नहीं करना चाहते, तो ये लाइट्स आपके घर को गार्डन जैसा लुक दे सकती हैं।
रेन ड्रॉप LED लाइट्स
दिवाली पर रेन ड्रॉप एलईडी लाइट्स बिल्कुल मैजिकल लुक देंगी। इनका यूज बालकनी को सजाने में कर सकते हैं। पेड़-पौधों के आसपास की सजावट करनी हो तो इन लाइट्स का यूज करें। इससे बिल्कुल ऐसा लगेगा मानो जुगनू जगमगा रहे हो।
सोलर लाइट्स इको-फ्रेंडली ऑप्शन
अगर आप बिजली बचाते हुए भी घर को रोशन रखना चाहते हैं, तो सोलर एलईडी लाइट्स का चुनाव करें। ये दिन में सूरज की रोशनी से चार्ज होकर रात में स्वतः जल उठती हैं। ये न केवल पर्यावरण के लिए अच्छी हैं बल्कि आपकी जेब पर भी हल्की पड़ती हैं।
घर को रॉयल और ट्रेडिशनल फील दें
फैशन, डेकोरेटिंग स्टाइल सभी नए तरीके से अपडेट होकर वापस ट्रेंड में आते हैं। इस वक्त लोग अपने घर को एंटीक स्टाइल डेकोरेट करना पसंद कर रहे हैं। आप भी अपने घर की लाइटिंग को एंटीक टच दे सकते हैं। दिवाली पर आप कुछ एंटीक डिजाइन जैसे मोर, ओम, एलईडी दीपक स्टैंड्स खरीदकर ला सकते हैं।