Nana Patekar Education: हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर ने अपने दशक लंबे करियर में एक से बढ़कर एक यादगार निभाए और दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से पढ़ाई की थी और उन्हें किस भाषा में महारत हासिल थी।
क्या था असली नाम
बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। बचपन से ही घर और आसपास के लोग उन्हें प्यार से नाना कहकर पुकारते थे। आगे चलकर यही नाम आधिकारिक रूप से उनकी पहचान बना गया।
कहां से की थी पढ़ाई
नाना पाटेकर ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के समर्थ विद्यालय से की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रसिद्व सर जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया। आर्ट की पढ़ाई के दौरान ही कला और थिएटर में उनकी दिलचस्पी रही। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक कमर्शियल आर्ट और विजुअलाइज के तौर पर काम किया।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसान परिवारों की मदद, सादगी और दरियादिली की मिसाल थे नाना पाटेकर
1978 में फिल्मों में रखा कदम
कला और रंगमंच में रुचि होने के कारण वह थिएटर से जुड़े और फिर 1978 में फिल्मों में कदम रखा। वहीं आगे चलकर उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया।
हिंदी और मराठी सिनेमा पर पकड़
नाना पाटेकर को हिंदी और मराठी दोनों ही भाषाओं और सिनेमा पर बेहतरीन महारत हासिल थी। दोनों भाषाओं की फिल्मों और थिएटर में उन्होंने लंबे समय तक काम किया।