FSSAI New Rules: आजकल बाहर खाना खाना हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। वीकेंड पर या ऑफिस की थकान मिटाने के लिए लोग परिवार के साथ बाहर खाना खाने जाते हैं? रेस्टोरेंट की शानदार सजावट, ठंडी एसी और साफ-सुथरी टेबल देखकर अगर आप खुश हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस किचन में आपका खाना बन रहा है, वहां कितनी साफ-सफाई है?
FSSAI ने की जांच
हाल ही में भारत की खाद्य सुरक्षा एजेंसी FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। FSSAI ने देश के कई होटलों, ढाबों और फूड स्टॉल्स की अचानक जांच की। इस जांच में जो सच सामने आया है, उसने सबकी चिंता बढ़ा दी है।
जांच में क्या आया सामने
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि होटलों और ढाबों के किचन में बेहद लापरवाही बरती जा रही थी। सब्जियां काटने के लिए ऐसे चाकुओं का इस्तेमाल हो रहा था जिनमें भारी जंग लगा था। कई चाकू बीच से टूटे हुए थे और कुछ के हैंडल का घटिया पेंट उखड़कर सीधे खाने में गिर रहा था। बाहर से चमचमाते होटलों के किचन में जब यह हाल देखा गया तो खाद्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया।
रेस्टोरेंट और ढाबा के लिए सख्त एडवाइजरी जारी
इस गंभीर खतरे को देखते हुए FSSAI ने 15 जून 2026 को पूरे देश के रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए एक बेहद सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने साफ कहा है कि लोगों की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।
जंग लगे और टूटे चाकू से क्या है खतरा?
पेट की बीमारियां- जंग लगे चाकू से कटने पर लोहे के बारीक कण खाने में मिल जाते हैं, जिससे पेट में इंफेक्शन और गंभीर दर्द हो सकता है।
बैक्टीरिया का घर- टूटे हुए या दरार वाले चाकुओं में खाना फंस जाता है. धोने के बाद भी यह साफ नहीं होता और इसमें खतरनाक बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।
केमिकल का खतरा- चाकू के हैंडल से उखड़ने वाला पेंट केमिकल से बना होता है, जो सलाद या सब्जी के रास्ते सीधे आपके शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है।
FSSAI के नए और सख्त नियम
सिर्फ स्टेनलेस स्टील- अब रेस्टोरेंट के किचन में केवल हाई-क्वालिटी वाले (फूड-ग्रेड) और जंग न लगने वाले स्टेनलेस स्टील के चाकू ही इस्तेमाल होंगे।
खराब चाकू तुरंत बाहर- अगर चाकू में थोड़ी सी भी जंग है या हैंडल टूटा है, तो उसे तुरंत बाहर फेंकना होगा।
नियमित सफाई जरूरी- हर बार इस्तेमाल के बाद चाकू को अच्छे से धोकर सूखी जगह पर रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: Side Effects Of Jamun: सावधान! खाली पेट भूलकर भी न करें जामुन का सेवन, सेहत को होते हैं ये 6 बड़े नुकसान
नियम तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई
FSSAI ने सभी राज्यों के फूड सेफ्टी अफसरों को आदेश दे दिया है कि वे जब भी चेकिंग पर जाएं, सिर्फ बर्तन और एक्सपायरी डेट ही नहीं देखेंगे, बल्कि किचन के चाकुओं की बारीकी से जांच करें। अगर किसी भी बड़े होटल या सड़क किनारे के ठेले पर जंग लगा या खराब चाकू मिला, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई रेस्टोरेंट बार-बार यह गलती करेंगे, तो उनका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।