.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2ad18601-8040-44e7-92f1-f6283bdefb03&w=3840&q=75)
Tamil Nadu gets gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के बाद सीधे तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने तूतीकोरिन में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस दौरान नए टर्मिनल, हाईवे, पोर्ट और रेलवे से जुड़े कार्यों की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को भारत पर दुनिया के भरोसे और देश के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।
'मेक इन इंडिया' बना आतंक के खात्मे का हथियार
प्रधानमंत्री ने 'मेक इन इंडिया' और 'मिशन मैन्युफेक्चरिंग' की सफलता पर जोर देते हुए कहा कि भारत में बने हथियार अब आतंक के आकाओं की नींद उड़ा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मेड इन इंडिया हथियारों ने आतंक के ठिकानों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत हथियार प्रणाली और आत्मनिर्भरता भारत की सुरक्षा नीति को नया बल दे रही है।
यह भी पढ़ेंःUPI New Guidelines: 1 अगस्त से बदलेंगे UPI के नियम: बैलेंस चेक और AutoPay पर आएगा असर
तमिलनाडु के विकास में केंद्र की विशेष रुचि
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, वे राज्य को बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छ ऊर्जा और नए आर्थिक अवसरों से जोड़ेंगी। खासकर तूतीकोरिन बंदरगाह की कनेक्टिविटी से रोजगार और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। प्रधानमंत्री ने दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जो चेन्नई को तमिलनाडु के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेंगी।