Samsung New Launch: सैमसंग जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे कंपनी Samsung Galaxy M17e 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है। जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
टीजर पेज किया लाइव
आपको बता दें कि कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर "All in One Monster" टैगलाइन के साथ एक टीजर पेज लाइव कर दिया है। पेज से डिजाइन व कलर ऑप्शन की भी हल्की झलक देखने को मिल रही है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें Purple और Green कलर शामिल है।
कितनी हो सकती है कीमत
वैसे को कंपनी की ओर से लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, इस फोन को भारत में ₹15,000 से ₹17,000 की शुरुआती कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme New Launch: रियलमी C83 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू, जानें कितनी है कीमत
मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मुख्य सेंसर 50MP का होने की संभावना है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। जो बजट सेगमेंट में अच्छी 5G कनेक्टिविटी और स्पीड प्रदान करता है। साथ ही ये डिवाइस लेटेस्ट Android 16 के साथ आ सकता है।