Amazon Sale: अगर आप सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब सच होने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपनी आगामी 'Great Summer Sale 2026' की घोषणा कर दी है, जो 8 मई से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो रही है। इस सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाला है। इसके साथ ही कई और स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
डील्स का किया खुलासा
ई-कॉमर्स अमेजन ने सेल शुरू होने से पहले ही स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा कर दिया है। अमेजन ने टीजर पोस्ट में बताया है कि Samsung Galaxy S25 Ultra फोन पर बेस्ट डील देखने को मिलने वाली है। तो आइए जानते हैं इस फोन को सेल में कितनी कीमत पर खरीद सकेंगे।
S25 Ultra 5G पर डिस्काउंट
आपको बता दें कि कंपनी ने Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अमेजन के Great Summer Sale 2026 में आप इस फोन को मात्र 94,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। खरीदार स्मार्टफोन की कीमत को और भी कम करने के लिए एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Amazon Sale: इस दिन से शुरू होगी Amazon Great Summer Sale, जानें ऑफर्स की पूरी डिटेल
मिलते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। ये डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और Google Gemini AI का डीप इंटीग्रेशन भी है।
दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फ्लैगशिप डिवाइस में पीछे की तरफ 4 कैमरों का सेटअप है, 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है।