
Samsung Tablet Launch: सैमसंग कंपनी ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे Samsung Galaxy Tab S10 Lite के नाम से पेश किया गया है। सैमसंग ने इस टैब को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया था। अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट में 10.9-इंच का WUXGA+ (1,320×2,112 pixels) TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, यह एक बेहद शानदार फीचर्स वाला टैबलेट है। आइए जानते हैं इस टैबलेट में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत क्या है।
टैबलेट की कीमत
आपको बता दें कि सैमसंग Galaxy Tab S10 Lite 5G को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। वहीं, इसके कीमत की बात कि जाए, तो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है और इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं, सेलुलर कनेक्टिविटी वाले टैब के 6 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है और इसके 8जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। बता दें कि इस टैब को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
टैबलेट के फीचर्स
Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का WUXGA+ (1,320×2,112 pixels) TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Exynos 1380 का प्रोसेसर दिया गया है। इस टैब में स्टोरेज बढ़ाने के लिए MicroSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। वहीं, इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। कंपनी ने 8,000mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह टैब S Pen स्टायल के साथ आता है।