.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D6aba8a33-9172-40da-a5d6-f97dfbd0803b&w=3840&q=75)
Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti : हर साल 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान नेताओं को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश को अपनी सच्चाई, कर्मनिष्ठा और अहिंसक विचारों से नई दिशा दी। यह दिन केवल एक छुट्टी नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और देशभक्ति के मूल्यों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का दिन है. इस शुभ अवसर पर हम सभी को चाहिए कि अपने मित्रों, परिवारजनों और समाज को शुभकामनाएं दें और गांधी जी के विचारों को साझा करें ताकि हम एक बेहतर, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज की ओर बढ़ सकें. पीएम मोदी ने दोनों ही महापुर्षों की समाधी पर पहुंचकर पूष्प अर्पित किये।
पीएम श्री @narendramodi ने महात्मा गांधी जी की जन्म-जयंती पर राजघाट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/6Is2QLyI6c
— BJP (@BJP4India) October 2, 2025
2 अक्टूबर के अवसर पर अपने प्रियजनों को कुछ इस तरह से शुभकामनाएं दें:
"गांधी जी के सत्य और शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन से हमें यही सिख मिलती है — सच्चाई और मेहनत से ही सच्ची आज़ादी मिलती है।
2 अक्टूबर की ढेरों शुभकामनाएं! आइए, इस दिन को देशसेवा और शांति के नाम करें।"
"2 अक्टूबर सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमें यह याद दिलाने का दिन है कि अहिंसा और सच्चाई की राह ही सबसे सशक्त होती है।
आप और आपके परिवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!"
इस दिन का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम खुद भी गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
अपने बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उनके विचार साझा करें, और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करें.
2 अक्टूबर न केवल भारत के दो महान सपूतों की जयंती है, बल्कि यह दिन हमें जीवन में सच्चाई, शांति और सेवा भाव को अपनाने की प्रेरणा देता है. इस दिन को आत्मचिंतन, प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव के रूप में मनाएं.