budhwar Ganesh Mantra: वैसे तो गणेश भगवान की पूजा किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले की ही जाती है, लेकिन बुधवार को हिन्दू धर्म के मुताबिक गणपति की पूजा करने का विशेष लाभ भक्तों को मिलता है. ऐसी मान्यता है. जिन लोगों को अपने कार्यों में सफलता की कामना होती है, उसे गणपति बप्पा की पूजा जरूर करनी चाहिए. यहां कुछ चमत्कारी मंत्र बताए गए हैं. जिनके जपने से पूजा का लाभ और अधिक मिलता है. आइये जानते हैं भगवान गणेश के ये चमत्कारी मंत्र क्या हैं..
राशि के हिसाब से जाने गणेश मंत्र
1. मेष राशि का गणेश मंत्र: आपकी राशि का गणेश मंत्र है ओम गं गंगणपतये नमः. यदि आप इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
2. वृषभ राशि का गणेश मंत्र: वृषभ वाले लोगों को ओम वक्रतुण्डाय नमः गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से आपको मन की शांति मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.
3. मिथुन राशि का गणेश मंत्र: मिथुन राशि के जातकों को बुधवार या चतुर्थी के दिन ओम श्रीगणेशाय नम मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के शुभ प्रभाव से आपकी बुद्धि तेज होगी और वाणी में मधुरता आएगी.
5. सिंह राशि का गणेश मंत्र: सिंह राशि के लोगों को ओम लम्बोदराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. इस गणेश मंत्र का जाप करने से नेतृत्व क्षमता बढ़ती और आत्मबल भी मजबूत होता है.
6. कन्या राशि का गणेश मंत्र: आपकी राशि के लोगों को ॐ विघ्ननाशाय नमः गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे विघ्न और बाधा का नाश होगा. आपके कार्य सिद्ध होंगे. गणेश जी के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी.
7. तुला राशि का गणेश मंत्र: आपकी राशि के जातकों को ओम सुखकर्ता दुःखहर्ता नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से जीवन में संतुलन आएगा और सुख-शांति की भी प्राप्ति होगी.
8. वृश्चिक राशि का गणेश मंत्र: वृश्चिक राशि के लोगों को गणेश जी के मंत्र ॐ एकदन्ताय नमः का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से ज्ञान, साहस और निर्णय क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है.
9. धनु राशि का गणेश मंत्र: इस राशि वाले लोगों को गणेश जी की कृपा पाने के लिए ओम हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी. आपको गुरु की कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपका जीवन सफल होगा.