.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D975366c1-448f-40bf-8122-b45a7cf340c2&w=3840&q=75)
Noida News: ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना पुलिस और सीआरटी (क्राइम रिस्पॉन्स टीम) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 164 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। गांजा को ग्रेनाइट पत्थरों के बीच ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा था।
उड़ीसा से लेकर आए थे गांजा
आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीहसन और योगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे और शहर में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी 2019 से गांजा तस्करी में सक्रिय हैं और पहले भी उड़ीसा के छतरपुर थाने से जेल जा चुके हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।
टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
गांजा की सप्लाई के लिए ये लोग आंध्र प्रदेश से ग्रेनाइट पत्थर लेकर चलते थे और रास्ते में उड़ीसा में अपने साथी अरविंद उर्फ टोनी से गांजा प्राप्त करते थे। ट्रक में पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते थे। इस बार सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।