How To Make Garba Dress : नवरात्रि के साथ गरबा और डांडिया की रौनक भी शुरू हो जाती है. इस दौरान महिलाएं और लड़कियां रंग-बिरंगे लहंगे-चोली पहनना पसंद करती हैं। लेकिन बाजार में गरबा ड्रेस खरीदना कई बार महंगा पड़ सकता है. अगर आप भी इस बार कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो घर में रखी मम्मी की पुरानी साड़ी और ब्लाउज से खूबसूरत गरबा ड्रेस तैयार कर सकती हैं.
पुरानी साड़ी से बनाएं घेरदार लहंगा
सबसे पहले अपनी पसंद की रंगीन साड़ी चुनें. सिल्क, बनारसी या प्रिंटेड साड़ी से शानदार लहंगा बनाया जा सकता है. इसके लिए अपनी कमर और लंबाई के हिसाब से कपड़े की कटिंग करवाएं। फिर कपड़े को सिलकर घेरदार आकार दें और कमर पर इलास्टिक या डोरी लगवाएं। लहंगे में ज्यादा घेर चाहिए, तो कपड़े की अतिरिक्त परत भी जोड़ सकती हैं.
पुराने ब्लाउज को दें स्टाइलिश लुक
लहंगे के साथ मैचिंग चोली बनाने के लिए पुराना ब्लाउज इस्तेमाल करें. इसे नया लुक देने के लिए रंगीन लेस, गोटा-पट्टी, कढ़ाई या छोटे मिरर लगा सकती हैं। इससे साधारण ब्लाउज भी आकर्षक गरबा आउटफिट का हिस्सा बन जाएगा.
मिरर वर्क से बढ़ाएं ड्रेस की खूबसूरती
गरबा ड्रेस में मिरर वर्क काफी खूबसूरत लगता है. आप लहंगे के बॉर्डर पर गोटा-पट्टी और रंगीन लेस लगाकर इसे फेस्टिव लुक दे सकती हैं. सजावट करते समय ध्यान रखें कि सभी चीजें अच्छी तरह सिलकर या सुरक्षित तरीके से चिपकाई गई हों.
ज्वेलरी से पूरा करें अपना लुक
आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां, मांगटीका और पारंपरिक जूती पहनें. इस तरह पुरानी साड़ी से तैयार आपकी गरबा ड्रेस कम खर्च में खूबसूरत और स्टाइलिश लुक दे सकती है.