परतापुर थाना क्षेत्र के माहिउददीनपुर में मंगलवार को वर्धमान एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक उपभोगता की गैस एजेंसी संचालक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पिटाई में उपभोगता चोटिल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोगता को छुडाया और गैस् सिलेंडर दिलाकर घर भेज दिया। मामले का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायल हो रहा रहा।
गैस एजेंसी पर काफी देर से खडा था
मगलवार को एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायल हुआ। वायरल वीडियों में कुछ युवक लाल शर्ट पहने एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे है जानकारी के अनुसार परतापुर क्षेत्र निवासी एक युवक मंगलवार को माहिउददीनपुर स्थित वर्घमान गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचा था। बताया गया है गैस एजेंसी पर काफी देर से खडा था। काफी देर से खड़े होने के कारण उसने गैस एजेंसी के आफिस में बैठे गैस एजेंसी के संचालक से गैस जल्दी देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद गैस एजेंसी संचालक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी।
वायरल वीडियों की जांच कर जा रही
वायरल वीडियों में आधा दर्जन युवक लाल शर्ट पहने एक युवक की पिटाई कर रहे है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को पिटाई कर रहे लोगों से छुडाया और घर भेज दिया। गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि एक युवक शराब के नशे में पहुंचा था और कर्मचारियों से बदतमिजी कर रहा था। जिसके बाद कुछ कहासुनी हुई थी उसे गैस सिलेंडर देकर वापस भेज दिया गया था। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियों की जांच कर जा रही है अभी तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।