Akanksha Chamola Divorce : टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की 9 साल पुरानी शादी टूटने के बाद दोनों लगातार चर्चा में हैं। तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के टूटने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच परिवार बढ़ाने को लेकर मतभेद थे।
मां बनने को लेकर रखी अपनी बात
एक इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्होंने खुद में कभी मातृत्व की भावना महसूस नहीं की। उनका कहना था कि वह मां बनने को लेकर सहज नहीं थीं और उन्होंने जीवन में बच्चे न करने का फैसला किया था। इसी मुद्दे को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
ट्रोल्स को दिया जवाब
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि गौरव खन्ना पिता बनना चाहते थे, फिर उन्होंने यह इच्छा क्यों पूरी नहीं की, तो आकांक्षा ने कहा कि मामला सिर्फ बच्चे का नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले लेने का अधिकार है और किसी पर भी माता-पिता बनने का दबाव नहीं होना चाहिए।
दूसरी शादी पर भी दिया बयान
आकांक्षा से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में दूसरी शादी करके परिवार बसाना चाहेंगी, तो उन्होंने साफ कहा कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को लेकर बनी पारंपरिक सोच पर सवाल उठाने की जरूरत है और हर महिला का जीवन केवल शादी और बच्चे तक सीमित नहीं होता।
बायसेक्सुअल होने का किया था खुलासा
आकांक्षा चमोला पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के दौरान उन्होंने खुद को बायसेक्सुअल बताया था। उनके इस खुलासे की भी काफी चर्चा हुई थी। अभिनेत्री का कहना था कि उन्होंने हमेशा अपनी पहचान और विचारों को खुलकर स्वीकार किया है।
इसे भी पढ़ें : फैंस की डिमांड पर किंग खान का बड़ा सरप्राइज, गिफ्ट किया ‘किंग’ का ये धांसू डायलॉग, आप भी जानिए
कोर्ट में चल रहा है मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक मामला अभी कानूनी प्रक्रिया में है। आकांक्षा ने सोशल मीडिया से गौरव के साथ अपनी तस्वीरें भी हटा दी हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं अब भी जारी हैं।