Student Protest: लखनऊ के दुबग्गा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूल के छात्रों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। स्कूल में शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग को लेकर मंत्री असीम अरुण को शिकायत देने के तीन दिन बाद भी समस्याएं दूर नहीं हुई हैं, जिससे अब छात्र सड़कों पर उतर गए हैं और बालागंज चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया।
छात्रों में भारी आक्रोश
बता दें कि बीते शुक्रवार को जब इन बच्चों ने अपनी मांगे उठाई थीं तब समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और विभाग के निदेशक अनुराग यादव इन बच्चों को प्यार से समझाया था और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बावजूद इसके अब तक बच्चों की मांगे पूरी नहीं हुई है, जिससे अब छात्रों में भारी आक्रोश है।
वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
आपको बता दें कि छात्राओं के अचानक विरोध प्रदर्शन से दुबग्गा और बालागंज रोड पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। जिसकी चलते आम जनता और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं को समझा-बुझाकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: 19 अगस्त को आएगा पहला अलॉटमेंट रिजल्ट, जानिए चॉइस लॉकिंग और रिपोर्टिंग की तारीखें
छात्राओं ने प्रदर्शन किया खत्म
वहीं, अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन तो समाप्त कर दिया, लेकिन अपनी मांग मनवाने के लिए उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें बालागंज चौराहे पर रोककर वापस भेजा। जिसके बाद मार्ग पर यातायात दोबारा बहाल हो सका।
कई राज्यों में प्रदर्शन
आपको बता दें कि Gen Alpha के प्रदर्शन अब उत्तर प्रदेश से आगे भी कई राज्यों में देखने को मिले हैं। रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और हमीरपुर, बिहार, राजस्थान के बाड़मेर और जालौर, मध्य प्रदेशन के छिंदवाड़ा सिरोंज और महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों ने अपनी समस्याओं को लेकर विरोध किया है।