IIT online Courses: जब भी देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी का नाम सामने आता है, तो सबसे पहले दिमाग में मुश्किल जेईई परीक्षा और कठिन एडमिशन प्रोसेस का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कई आईआईटी ऐसे ऑनलाइन कोर्स भी ऑफर करते हैं, जिसमें पढ़ाई करने के लिए जेईई पास करना जरूरी नहीं होता है। इस कोर्स के जरिए छात्र, नौकरीपेशान लोग और अपनी स्किल्स सुधारने के इच्छुक प्रोफेशनल्स घर बैठे नई तकनीक सीख सकते हैं।
प्रोग्रामिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग के कोर्स
आईआईटी कानपुर में कोडिंग सीखने वालों के लिए प्रोग्रामिंग इन सी कोर्स उपलब्ध है। इसमें सी लैंग्वेज, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की बेसिक जानकारी दी जाती है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और स्ट्रैंथ ऑफ मटेरियल जैसे कोर्स भी उपलब्ध है। वहीं आईआईटी खड़गपुर में क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स क्लाउड आर्किटेक्चर, डिप्लॉयमेंट मॉडल और क्लाउड सर्विसेज को समझने के लिए एक बेहतरीन जरिया है।
बिजनेस एनालिटिक्स और R प्रोग्रामिंग
डेटा और बिजनेस में रुचि रखने वालों के लिए आईआईटी रुड़की में बिजनेस एनालिटिक्स एंड डेटा माइनिंग मॉडलिंग यूजिंग और कोर्स चलाया जाता है। इसमें आर प्रोग्रामिंग के जरिए डेटा माइनिंग सिखाई जाती है। जिसकी आजकल इंडस्ट्री में काफी मांग है। वहीं आईआईटी रोपड़ में टेक्नोलॉजी की दुनिया में आगे रहने के लिए डीप लर्निंग का कोर्स करवाया जाता है।
एयरोस्पेस और इलेक्ट्रिक व्हीकल
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट-1 कोर्स के जरिए ई-व्हीकल टेक्नोलॉजी, डिजाइन और इम्प्लीमेंटेशन सीख सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे का इंट्रोडक्शन टू एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और आईआईटी कानुपर का एयरप्लेन परफॉर्मेंस, एयरक्राफ्ट स्टेबिलिटी व ड्रोन डिजाइन जैसे कई एंडवास कोर्स ऑफर करता है।
यह भी पढ़ें: HPCL Jobs 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
आईआईटी मद्रास का खास कोर्स
आईआईटी मद्रास ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एक खास 4 साल का बीएस डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें विमान, रॉकेट, ड्रोन, सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट डिजाइन से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे। छात्र इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इस कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप भी शामिल है।
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी दिल्ली में मेडिकल और इंजीनियरिंग के मेल में रुचि रखने वालों के लिए एलिमेंट्स ऑफ मेडिकल वाइब्रेशन जैसा अनोखा कोर्स उपलब्ध है। बता दें कि, अलग-अलग इंस्टीट्यूट में कोर्स की समय सीमा और एलिजिबिलिटी अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में आप इन आईआईटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कोर्स से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।