Amazon Prime Day 2026: अगर आप पिछले कुछ समय से नया और महंगा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अगले कुछ दिनों में स्मार्टफोन की कीमतों में भारी गिरावट आने वाली है। जी हां दरअसल, 4 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Amazon Prime Day 2026 सेल शुरू हो रही है। जहां कई फोन लगभग आधी कीमत पर मिलेंगे। यह सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी।
इन फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Samsung Galaxy M07 फोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट पर 9% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद यह फोन आपको सिर्फ ₹9,999 में मिलेगा। इसी तरह Galaxy M07 (4GB+64GB) 26 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 12,499 रुपये, Galaxy M17 5G (4GB+128GB) 12 प्रतिशत छूट के साथ 14,499 रुपये और iQOO Z10 Lite 5G (4GB+64GB) लगभग अपनी कीमत से लगभग आधे रेट में यानी 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
मिड-रेंज स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
अगर आप थोड़ा बेहतर फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो मिड-रेंज सेगमेंट में भी भारी डिस्काउंट है। Motorola G57 Power 5G (8GB+128GB) लगभग 10% की छूट मिलेगी। Nothing Phone (3a) Pro 5G (12GB+256GB) फोन पर पूरे 30% का बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है। वहीं, OnePlus Nord CE6 (8GB+256GB) 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 36,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
प्रीमियम सेगमेंट के फोन पर भी इस सेल में भारी छूट मिलने वाली है। Nothing Phone (3) (12GB+256GB) की कीमत ₹84,999 है, लेकिन सेल में यह आधे से भी कम दाम में यानी सिर्फ ₹40,999 में मिलेगा। इसी तरह सैमसंग का Galaxy S25 Plus 5G फोन की असली कीमत 99,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह फोन ₹72,999 में मिलेगा। OnePlus 13 (Snapdragon 8 Elite) 31 प्रतिशत ऑफ के साथ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra फोन अपनी लॉन्चिंग कीमत से कम से कम ₹40,000 सस्ता होने जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर भी 4 जुलाई से शुरू होगी सेल
अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट की GOAT सेल में भी मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर भारी छूट दी जाएगी। अमेजन की सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है, वहीं फ्लिपकार्ट सेल से कोई भी शॉपिंग कर पाएगा।