BSNL Offer: निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते प्लान्स के बीच BSNL ने मोबाइल यूजर्स खासतौर पर डुअल सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। BSNL महज एक रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लेकर आई है। कंपनी इस ऑफर के जरिए नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ना चाह रही।
केवल नए ग्राहकों के लिए
आपको बता दें कि यह एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है। फर्स्ट रिचार्ज कूपन का सीधा मतलब है कि इसका फायदा सिर्फ वही यूजर्स ले सकते हैं, जो नया BSNL सिम खरीदेंगे। बता दें एक सिम पर इस ऑफर का इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। 24 दिन खत्म होने के बाद सिम एक्टिव रखने के लिए रेगुलर प्लान से रिचार्ज करना होगा। अच्छी बात है कि ये पूरे भारत में उपलब्ध है।
क्या मिलेगा फायदा
BSNL के इस 1 रुपये वाले रिचार्ज में 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा मिलता है। इसके अलावा 1GB रोजाना डाटा मिलता है। यानि 24 दिन का 24GB मिलता है। साथ ही यूजर्स को रोज 100 SMS के भी बेनिफिट्स मिलते हैं। इस तरह इस प्लान का खर्च सिर्फ 0.04 रुपये (4 पैसे) प्रति दिन बैठता है।
सिम कैसे खरीदें
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने इस प्लान को पहले भी कई बार पेश किया है और समय-समय पर इसे वापस भी लिया है। यदि आप इस प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आप BSNL का सिम खरीद सकते हैं। नया सिम खरीदने के लिए आप बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट से नया सिम बुक करा सकते हैं। आप अपने नजदीकी BSNL ऑफिस या किसी ऑथोराइज्ड रिटेलर के पास से भी इसको खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 40 हजार रुपये के बजट में कौन सा लैपटॉप खरीदें? देखें Dell, Asus और Lenovo के शानदार ऑप्शन
BSNL 4G अपडेट
आपको बता दें कि BSNL तेजी से देशभर में अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर कॉल क्वालिटी और इंटरनेट स्पीड मिलेगी।