Smartphone Camera Settings: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके स्मार्टफोन से खींची गई हर तस्वीर एकदम साफ और प्रोफेशनल दिखे। लेकिन अक्सर महंगा फोन खरीदने के बाद भी तस्वीरें धुंधली या खराब आती है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके फोन का कैमरा खराब है या कंपनी ने उन्हें बेकार फोन बेच दिया है। हालांकि यह कोई हार्डवेयर की खराबी नहीं होती है, बल्कि कैमरे के लेंस की गंदगी और गलत सेटिंग्स इसका कारण होती है। अगर आपके फोन से भी खराब तस्वीरें आ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर आप अपने फोन कै कैमरा सही कर सकते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
फोटो खींचने से पहले फोन के पीछे लगे कैमरे के कांच को ध्यान से देखें। जेब का कचा, उंगलियों के निशान, धूल या तेल जमने से लाइट सही से अंदर नहीं जा पाती है और फोटो ब्लर हो जाती है। इसे हमेशा किसी साफ और मुलायम कपड़े से पोंछें।
सस्त कैमरा प्रोटेक्टर हटाएं
इसके अलावा अगर आपने कैमरे के ऊपर कोई घटिया क्वालिटी का टेम्पर्ड ग्लास या प्रोटेक्टर लगवा रखा है जिस पर स्क्रैच आ चुके हैं, तो उसे तुरंत हटा दें। यह कैमरे का फोकस बिगाड़ सकता है।
रिजॉल्यूशन चेक करें
लेंस साफ होने के बाद भी अगर फोटो की क्वालिटी लो आ रही है, तो अपने कैमरा ऐप की सेटिंग्स में जाकर देखें कि फोटो या वीडियो कहीं लो क्वालिटी मोड पर तो सेट नहीं है। इसे हमेशा हाई रिजॉल्यूशन पर रखें। इसके अलावा एचडीआर (HDR) मोड को हमेशा ऑटो पर रखने से कैमरा रोशनी और छाया के बीच सही संतुलन खुद बना लेता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Rule Change: वॉट्सऐप चलाने वालों को झटका! अब हर मैसेज का लगेगा चार्ज, जानें किसे देने होंगे पैसे
फोकस और मैक्रो मोड
कई बार गलती से लोग मैक्रो मोड या मैनुअल फोकस ऑन कर देते हैं, जिससे सामान्य फोटो खींचते समय कैमरा सही जगह फोकस नहीं कर पाता है। अगर समझ न आए, तो सेटिंग्स में जाकर 'Reset to Default' कर दें।
फोकस लॉक करें
जब भी किसी की फोटो खींचे, तो स्क्रीन पर उस इंसान के चेहरे पर एक बार उंगली से टैप जरूर करें। इससे कैमरा समझ जाता है कि किस हिस्से को साफ दिखाना है। हाथ हिलने की समस्या से बचने और सही फ्रेम बनाने के लिए कैमरे की सेटिंग्स से 'Grid Lines' को ऑन कर लें।