Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक दूसरे को खास तोहते देते हैं, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बेस्ट गिफ्ट क्या रहेगा। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो इस बार कपड़े या मिठाई की जगह कुछ काम के होम अप्लायंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये न सिर्फ रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं, बल्कि लंबे समय तक काम भी आते हैं। तो आइए ऐसे ही कुछ खास ऑप्शन के बारे में जानते हैं।
एयर फ्रायर
आजकल मार्केट में एयर फ्रायर का काफी क्रेज है। यह सेहत का ख्याल रखने वालों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। एयर फ्रायर कम तेल में खाना पकाने और रोस्ट करने में मदद करता है। बाजार में 3,000 रुपये की शुरुआती कीमत में अच्छे एयर फ्रायर मिल जाते हैं, जिनको बतौर रक्षाबंधन पर गिफ्ट दिया जा सकता है।
स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर
रक्षाबंधन में बतौर गिफ्ट रोबोटा वैक्यूम क्लीन भी दिया जा सकता है। ये खुद ही झाड़ू और पोछा दोनों लगा देते हैं। मार्केट में Dreame, Dyson और Haier जैसे कई ब्रांड्स के विकल्प मौजूद हैं। Haier CIVIC जैसे मॉडल लगभग 17,000 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं।
यह भी पढ़ें: Meta का बड़ा फैसला; देर रात इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने पर रोक! लाइक काउंट भी होंगे गायब
इलेक्ट्रिक कुकर
रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई या बहन को बतौर गिफ्ट इलेक्ट्रिक कुकर को दिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक कुकर रोज के खाने में दाल, चावल या सांभर बनाने के लिए बहुत मददगार साबित होता है। इनकी शुरुआती कीमत महज 1,500 रुपये से शुरू होती है, जिसे आप अपने बजट और फीचर्स के हिसाब से चुन सकते हैं। हालांकि ज्यादा फीचर्स वाले कुकर को खरीदने के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।