सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विशेष समुदाय की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में पिछले दिनों लापता हो गई थी। बुधवार को युवती हिंदु संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछले दिनों घर से लापता हो गई थी
बता दें कि गांव निवासी एक युवती पिछले दिनों घर से लापता हो गई थी। परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। बुधवार को युवती हिंदु संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और दूसरे समुदाय के युवक से अपनी मर्जी से मंदिर में शादी करने की बात कहीं।
हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा
युवती की बात सुनकर पुलिस ने उसके ब्यान दर्ज करते हुए उसको डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए जहां करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने सर्तकता का परिचय देते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि युवती स्वयं शादी करने के बाद थाने आ गई है। उसके ब्यान दर्ज करने और डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए भेज दिया गया है।