रणवीर बराड़ का इटालियन ट्विस्ट : आलू ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती है और इसे कई तरह से बनाया भी जाता है. अगर आप रोज-रोज आलू की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार इसमें थोड़ा इटालियन अंदाज जोड़कर देख सकते हैं। शेफ रणवीर बराड़ का यह ट्विस्ट आलू के स्वाद को एक अलग अंदाज दे सकता है.
आलू में आएगा नया स्वाद
इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले आलू को अलग तरीके से तैयार किया जाता है. बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम आलू खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं. इसमें इटालियन फ्लेवर जोड़ने के लिए कुछ सामान्य हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ऐसे तैयार करें आलू
सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें और ठंडा होने के बाद उन्हें हल्का दबाकर चपटा कर लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल या बटर गर्म करें। इसमें आलू डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें लहसुन, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और अपनी पसंद के दूसरे इटालियन हर्ब्स डालें.
चीज से बढ़ाएं स्वाद
अगर आपको चीज पसंद है, तो ऊपर से थोड़ा चीज डालकर कुछ देर ढककर रख सकते हैं. चीज पिघलने के बाद आलू का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. आखिर में ऊपर से हरी धनिया या पार्सले डालकर इसे सर्व करें.
स्नैक या साइड डिश के तौर पर करें सर्व
यह इटालियन ट्विस्ट वाले आलू शाम के स्नैक के अलावा लंच या डिनर में साइड डिश के रूप में भी परोसे जा सकते हैं. साधारण आलू को इस तरह बनाकर आप घर के खाने में आसानी से नया स्वाद जोड़ सकते हैं.