Recycle Old Cycle : पुरानी साड़ियों को अक्सर हम अलमारी में रखकर भूल जाते हैं. कई साड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पहनने का मौका नहीं मिलता, लेकिन उनका कपड़ा अभी भी अच्छी हालत में होता है। ऐसे में इन्हें फेंकने या यूं ही रखने के बजाय घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है। पुरानी साड़ी से सोफे के लिए सुंदर कवर बनाना एक आसान और बजट फ्रेंडली आइडिया है। इससे घर को नया लुक भी मिलेगा और पुराने कपड़े का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा.
1. पूरी साड़ी से बनाएं सोफा कवर
अगर आपके पास थोड़ी बड़ी और अच्छी चौड़ाई वाली साड़ी है, तो उसे सोफे के आकार के हिसाब से काटकर कवर तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले सोफे की सीट, बैक और दोनों तरफ की लंबाई नाप लें। इसके बाद साड़ी को उसी हिसाब से काटें और किनारों पर सिलाई कर दें. चाहें तो पीछे की तरफ इलास्टिक या डोरी लगाकर इसे अच्छी तरह फिट किया जा सकता है.
2. साड़ी के पल्लू से दें डिजाइनर लुक
कई साड़ियों का पल्लू काफी सुंदर और डिजाइन वाला होता है. इसे अलग से इस्तेमाल करके सोफे के बैक कवर या कुशन कवर तैयार किए जा सकते हैं। खासतौर पर बॉर्डर वाला पल्लू साधारण सोफे को भी आकर्षक बना सकता है. इसके लिए पल्लू को सही आकार में काटकर किनारों की सिलाई कर दें.
3. साड़ी के टुकड़ों से बनाएं पैचवर्क कवर
अगर एक साड़ी से पूरा कवर बनाना संभव नहीं है, तो उसके अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल किया जा सकता है. साड़ी के रंगीन टुकड़ों को एक साथ जोड़कर पैचवर्क स्टाइल का कवर बनाया जा सकता है. अलग-अलग डिजाइन और रंगों को मिलाने से कवर काफी खूबसूरत नजर आएगा। इसे कुशन कवर के साथ मैच करके सोफे को नया अंदाज दिया जा सकता है.
कपड़े की मजबूती जरूर जांचें
कवर बनाने से पहले साड़ी के कपड़े को अच्छी तरह जांच लें. बहुत ज्यादा पुराना या कमजोर कपड़ा सोफे के कवर के लिए इस्तेमाल न करें. सही कपड़े और थोड़ी क्रिएटिविटी की मदद से पुरानी साड़ी को घर की खूबसूरत सजावट का हिस्सा बनाया जा सकता है.