Global message from Rajkot: गुजरात के राजकोट में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और इसमें गुजरात की भूमिका बेहद अहम है। पीएम मोदी ने बताया कि मौजूदा आर्थिक आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारत से वैश्विक उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।
गुजरात की बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दो दशकों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, उसमें गुजरात का योगदान उल्लेखनीय रहा है। अमरेली, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मोरबी, राजकोट और सुरेंद्रनगर में बने 13 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के पहले 25 वर्षों में भारत ने मजबूत आधार तैयार किया है।
निवेश से आगे की सोच
पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट अब केवल निवेश आकर्षित करने का मंच नहीं रह गया है। यह ग्लोबल ग्रोथ, इंटरनेशनल कॉरपोरेशन और मजबूत पार्टनरशिप का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस समिट ने गुजरात को वैश्विक आर्थिक नक्शे पर एक अलग पहचान दिलाई है।
#WATCH | राजकोट, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "2026 के आरंभ के बाद ये मेरा गुजरात का पहला दौरा है और सुखद इसलिए भी है क्योंकि 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सिर झुकाकर शुरू हुई है और अब मैं राजकोट… pic.twitter.com/BQZyPM37fR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
यह भी देखेंःMahayutis civic election: महायुति का निकाय चुनावी एजेंडा, महिलाओं और मुंबई पर खास फोकस
विकास और विरासत
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘विकास भी विरासत भी’ के मंत्र पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ दर्शन से शुरू हुई उनकी 2026 की पहली गुजरात यात्रा इस बात का प्रतीक है कि आधुनिक विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह सोच आज पूरी दुनिया में गूंज रही है।
बड़े निवेश की उम्मीद
समिट में अमेरिका और यूरोप सहित 16 देशों के 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हो रहे हैं। आयोजन के दौरान 1,500 से ज्यादा एमओयू साइन होने और करीब 1,800 व्यावसायिक बैठकों के होने की संभावना है। यह मंच गुजरात को वैश्विक व्यापार और औद्योगिक साझेदारी का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।