Glowing Skin Care : हर किसी को साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पसंद होती है। इसी चाहत में लोग चेहरे पर अलग-अलग प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे ट्राई करते रहते हैं। लेकिन हर चीज जो इंटरनेट पर अच्छी बताई जा रही है, जरूरी नहीं कि आपकी स्किन के लिए भी सही हो। कई बार जल्दी ग्लो पाने के चक्कर में की गई छोटी-सी गलती स्किन को डल, ड्राई या संवेदनशील बना सकती है। इसलिए स्किन केयर में ट्रेंड से ज्यादा अपनी त्वचा की जरूरत समझना जरूरी है।
बार-बार फेस वॉश करना सही नहीं
चेहरा साफ रखना जरूरी है, लेकिन बार-बार फेस वॉश करने से स्किन की नेचुरल नमी कम हो सकती है। इससे चेहरा ड्राई और खिंचा-खिंचा लगने लगता है। खासकर बहुत ज्यादा तेज या हार्श क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए दिन में जरूरत के हिसाब से चेहरा साफ करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
हर घरेलू नुस्खा चेहरे पर न लगाएं
इंटरनेट पर ग्लो के लिए नींबू, बेकिंग सोडा और कई दूसरी चीजें लगाने के नुस्खे मिल जाते हैं। लेकिन इन्हें सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करना सही नहीं है। ऐसी चीजों से जलन, लालिमा, ड्राईनेस या स्किन की संवेदनशीलता बढ़ सकती है। खासकर नींबू जैसी चीजें चेहरे की स्किन को परेशान कर सकती हैं। इसलिए सिर्फ वायरल होने की वजह से कोई भी नुस्खा अपने चेहरे पर ट्राई न करें।
एक साथ बहुत सारे प्रोडक्ट्स न लगाएं
ग्लो पाने के लिए एक साथ कई सीरम, क्रीम और एक्टिव प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत नहीं है। बहुत सारे प्रोडक्ट्स को एक साथ इस्तेमाल करने से स्किन पर इरिटेशन हो सकता है। अगर आप कोई नया प्रोडक्ट शुरू कर रही हैं तो उसे धीरे-धीरे रूटीन में शामिल करें। इससे स्किन को भी एडजस्ट होने का टाइम मिलेगा।
स्किन को जरूरत से ज्यादा स्क्रब न करें
कई लोगों को लगता है कि जोर से स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरा तुरंत चमकने लगेगा। लेकिन ऐसा करना उल्टा पड़ सकता है। ज्यादा रगड़ने से स्किन में रेडनेस और इरिटेशन हो सकता है। अगर आपकी स्किन पहले से संवेदनशील है तो खास तौर पर हार्श स्क्रब से दूरी रखना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें : 2027 बोर्ड परीक्षा से पहले कौन सी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, CBSE ने स्कूलों को क्यों किया अलर्ट
ग्लो से पहले स्किन की हेल्थ पर ध्यान दें
अच्छी स्किन का मतलब सिर्फ चमकदार चेहरा नहीं है। स्किन का हेल्दी, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं, नींद पूरी लें, संतुलित खाना खाएं और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अगर किसी प्रोडक्ट के बाद लगातार जलन, खुजली या लालिमा हो रही है तो उसे इस्तेमाल करना बंद करें और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।