Glowing Skin Tips : हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा साफ, दमकता हुआ और बेदाग नजर आए. लेकिन धूल, प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणें और तनाव भरी दिनचर्या हमारी त्वचा की चमक छीन लेते हैं. ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना ज्यादा बेहतर होता है. मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s Earth) एक ऐसा ही चमत्कारी नेचुरल क्ले है जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान देता है. इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को गहराई से साफ करते हैं, मुंहासे और टैनिंग कम करते हैं और चेहर को ताजगी भरा निखार देते हैं . आइए जानते हैं कि कैसे आप 4 आसान तरीकों से मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके केवल 15 मिनट में पाएँ दमकती त्वचा.
1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक
कैसे बनाएं:
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार करें.
कैसे लगाएं:
चेहरे पर ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें.
फायदा:
यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और फेस को तुरंत फ्रेश लुक देता है.
2. मुल्तानी मिट्टी और दही का पैक
कैसे बनाएं:
1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच दही मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें.
कैसे लगाएं
चेहरे पर पतली परत लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें.
फायदा:
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाता है और त्वचा को नरम बनाता है.
3. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का पैक
कैसे बनाएं:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं.
कैसे लगाएं:
चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें.
फायदा:
यह पैक मुंहासों को कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है.
4. मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक
कैसे बनाएं:
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं.
कैसे लगाएं:
चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाएं, फिर 15 मिनट बाद धो लें.
फायदा:
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और मुल्तानी मिट्टी डिप क्लींजिंग करती है, जिससे निखार बढ़ता है.
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए एक प्राकृतिक वरदान है. इसका नियमित उपयोग न सिर्फ त्वचा को साफ-सुथरा बनाता है, बल्कि उसमें एक नई जान भी भर देता है. ऊपर बताए गए किसी भी पैक को सप्ताह में 2-3 बार आजमाएं और फर्क खुद महसूस करें.