Gold Silver Price : रक्षाबंधन के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोना शुरुआती कारोबार में 1,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ, जबकि चांदी में भी करीब 1,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। फिजिकल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए हैं।
MCX पर सोने में बड़ी गिरावट
5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 1,58,569 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,066 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,911 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 9:45 बजे सोना 946 रुपये नीचे 1,58,050 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
चांदी भी हुई करीब 1600 रुपये सस्ती
4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,40,651 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को यह 2,40,191 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,602 रुपये गिरकर 2,39,049 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 9:45 बजे चांदी 773 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,878 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
ये भी पढ़ें : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा; इनफोसिस समेत IT शेयरों में उछाल
फिजिकल मार्केट में भी भाव नीचे
फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 3,160 रुपये गिरकर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोना 2,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 2,370 रुपये सस्ता होकर 1,19,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में भी 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
लखनऊ समेत शहरों में क्या भाव
लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 15,987 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,665 रुपये और 18 कैरेट 12,012 रुपये प्रति ग्राम बताया गया है। दिल्ली और जयपुर में भी यही भाव हैं। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 15,982 रुपये, 22 कैरेट 14,650 रुपये और 18 कैरेट 11,987 रुपये प्रति ग्राम है। कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य लागत के कारण वास्तविक खरीदारी कीमत अलग हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी
एशियाई बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में शुरुआती गिरावट देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 4,589.85 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 फीसदी गिरकर 4,642.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.2 फीसदी नीचे 69.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के जैक्सन होल संगोष्ठी में होने वाले बयान पर बनी हुई है।