इस साल सोना और चांदी की कीमतों में जहां काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई तो वहीं पिछले कुछ दिनों से इन धातुओं की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है. अगर बीते महज एक हफ्ते की बात करें, तो चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ये 8000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर गई है. तो वहीं सोने का भाव भी फिसला है और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 1648 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया है.
हफ्ते भर में ही घरेलू मार्केट में भी सोना सस्ता
बीते हफ्ते में सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दिखाई दी है. बात करें MCX की, तो यहां पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का रेट अपने हाई 1,32,294 रुपये की तुलना में अभी भी 8009 रुपये कम चल रहा है. जबकि बीते शुक्रवार को ये 1,24,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं घरेलू मार्केट में सोना हफ्तेभर में ही काफी सस्ता हो गया है.
ये भी पढ़ें : शादी से पहले बड़ा झटका! Smriti Mandhana के पिता ICU में, Palash Muchhal की तबीयत भी बिगड़ी… क्या आगे बढ़ेगी शादी?
सोने में 5 कारोबारी दिनों में 1648 रुपये की गिरावट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स के मुताबिक घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में बीते हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में 1648 रुपये की गिरावट आ गई है. पिछले 14 नवंबर को 10 Gram 24 Karat Gold 1,24,794 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार 21 नवंबर की शाम का बंद भाव 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं अन्य क्वालिटी गोल्ड के रेट की बात करें तो इनमें 24 कैरेट गोल्ड 1,23,146 रुपये/10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,20,190 रुपये/10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड 1,09,600 रुपये/10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड 99,750 रुपये/10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड 79,430 रुपये/10 ग्राम तक की गिरावट आई है.
यहां आपको बता दें कि आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेट किए जाने वाले गोल्ड रेट्स देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब आप सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो उस पर 3 फीसदी की दर से जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. जो कि अलग-अलग होता है. इसके जुड़ने के बाद इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है.
MCX से घरेलू बाजार तक तेजी से फिसली चांदी
वहीं अगर बात चांदी की कीमतों में आई गिरावट की करें, तो ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू बाजार तक में तेजी से फिसल गई है. MCX पर एक किलो चांदी का वायदा भाव हफ्तेभर पहले 14 नवंबर को 1,56,018 रुपये था, जो बीते शुक्रवार को गिरकर 1,54,052 रुपये ही रह गया. इस हिसाब से यहां चांदी 1966 रुपये सस्ती हो गई है.
चांदी के दाम में घरेलू बाजार में आए बदलाव को देखें, तो 14 नवंबर को शाम के समय चांदी की कीमत 1,59,367 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. इसके बाद बीते शुक्रवार 21 नवंबर को जब घरेलू बाजार में कारोबार खुला, तो ये गिरकर 1,51,375 रुपये पर खुलने के बाद मार्केट क्लोज होने तक गिरते हुए 1,51,129 रुपये पर आ गई. ऐसे में हफ्तेभर के अंदर चांदी का भाव 8238 रुपये प्रति किलो तक कम हो गया है.