घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार 6 जनवरी को सोने की कीमतों में साफ तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मजबूती के साथ खुला। पिछले कारोबारी सत्र में जहां सोना 1 लाख 38 हजार 120 रुपये पर बंद हुआ था वहीं आज यह 1 लाख 38 हजार 666 रुपये पर ओपन हुआ। सुबह के कारोबार में ही निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और सोने के भाव में उछाल देखने को मिला।
सुबह के कारोबार में हाई लेवल पर पहुंचा सोना
सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर एमसीएक्स पर फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 1 लाख 38 हजार 554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 450 रुपये की तेजी दिखाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1 लाख 38 हजार 776 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा। बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिला है।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को मजबूत तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी। यह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले करीब 3900 रुपये की तेजी है। शुरुआती कारोबार में चांदी 2 लाख 50 हजार 723 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गई। इससे साफ है कि कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें : नमकीन के बाद अब पानी बेचेंगे Amitabh Bachchan, Reliance Group ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी !
दिल्ली मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के भाव
अगर सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1 लाख 38 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोना 1 लाख 27 हजार 400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 4 हजार 270 रुपये पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 820 रुपये के आसपास है। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे बने हुए हैं जहां 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 39 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
लखनऊ पटना हैदराबाद में क्या हैं रेट
उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी दायरे में हैं। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 38 हजार 970 रुपये पर बिक रहा है जबकि पटना में यह 1 लाख 38 हजार 870 रुपये है। हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख 27 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। अलग अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में हल्का फर्क देखा जा सकता है।
खरीदारी से पहले बरतें सावधानी
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते अब बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महंगे होते 22 और 24 कैरेट सोने की जगह लोग 18 कैरेट सोने की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला न लें। पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें और कीमतों के रुख को समझने के बाद ही खरीदारी करें क्योंकि आने वाले दिनों में बाजार में और उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।