Gold Silver Prices : शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 0.50% से ज्यादा और चांदी 1% से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करती नजर आई। पूरे सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में लगातार मजबूती देखने को मिली है।
सोना ₹866 तक महंगा हुआ
सुबह करीब 10:55 बजे, 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 842 रुपये की तेजी के साथ 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोना 1,49,724 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। गुरुवार के बंद भाव की तुलना में सोने की कीमत में अधिकतम 866 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
चांदी में ₹2,800 से ज्यादा की छलांग
4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,514 रुपये की तेजी के साथ 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान इसका भाव 2,28,700 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। गुरुवार के मुकाबले चांदी की कीमत में अधिकतम 2,864 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें : Patna में सड़क हादसे के बाद हिंसा की आग, बस समेत कई वाहन फूंके, पुलिस पर भी बरसा गुस्सा
सर्राफा बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,800 रुपये चढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो करीब 7 सप्ताह का उच्च स्तर है। वहीं चांदी 2,100 रुपये की बढ़त के साथ 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
क्यों बढ़ रहे हैं भाव?
इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों में लगातार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते कीमतों में मजबूती बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और घरेलू मांग के असर से दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक संकेतों के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।